राष्ट्रपति के पालमपुर आगमन पर शांता कुमार ने जताया स्वागत, स्वास्थ्य कारणों से नहीं होंगे शामिल

WhatsApp Channel Join Now
राष्ट्रपति के पालमपुर आगमन पर शांता कुमार ने जताया स्वागत, स्वास्थ्य कारणों से नहीं होंगे शामिल


शिमला, 28 अप्रैल (हि.स.)। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि यह हिमाचल प्रदेश के लिए बड़े सौभाग्य की बात है कि भारत की सम्माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय, पालमपुर के दीक्षांत समारोह में पधार रही हैं।

उन्होंने बताया कि उन्हें विश्वविद्यालय की ओर से विधिवत निमंत्रण प्राप्त हुआ है, जिसके लिए उन्होंने आभार व्यक्त किया। हालांकि, उन्होंने खेद जताते हुए कहा कि आयु और स्वास्थ्य कारणों के चलते वे इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाएंगे।

शांता कुमार ने इस शुभ अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पालमपुर आगमन पर उनका हार्दिक स्वागत किया और दीक्षांत समारोह की सफलता की कामना की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील शुक्ला

Share this story