देश में विपक्ष के नेता झूठ बोल कर रहे जनता का मनोरंजन : शान्ता कुमार

देश में विपक्ष के नेता झूठ बोल कर रहे जनता का मनोरंजन : शान्ता कुमार
WhatsApp Channel Join Now
देश में विपक्ष के नेता झूठ बोल कर रहे जनता का मनोरंजन : शान्ता कुमार




शिमला, 16 मई (हि. स.)। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शान्ता कुमार ने कहा कि हर पांच वर्ष के बाद लोकतंत्र का महत्वपूर्ण उत्सव चुनाव कई बार मनोरजंन का विषय भी बन जाता है। देश के बड़े-बड़े नेता जितना बड़ा-बड़ा झूठ चुनाव के समय बोलते है उतना झूठ कोई कभी भी नही बोलता।

शान्ता कुमार ने वीरवार को एक बयान में कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे कह रहे है कि यदि मोदी जीत गये तो फिर भारत में कभी चुनाव नही होगा। कांग्रेस नेता राहुल कह रहे है कि मैं लिख कर देता हूं कि मोदी प्रधानमंत्री नही बनेंगे। समाजवादी पार्टी नेता अखिलेश तो और आगे बढ़ गये और कल उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेष में इण्डिया गठबंधन 79 सीटें जीत रहा है। उनके हिसाब से भाजपा को और योगी को उनके प्रदेश उत्तर प्रदेश में केवल एक सीट मिलेगी।

शान्ता कुमार ने कहा कि बंगाल की मुख्यमंत्री सुश्री ममता बनर्जी कह रही है कि मैं गारन्टी देती हूं कि मोदी प्रधानमंत्री नहीं बन रहे। गारंटी का मतलब तो यह है कि उन्हें यह भी कहना चाहिए यदि फिर भी मोदी जीत गये तो वे मुख्यमंत्री के पद से त्यागपत्र दे देगी।

उन्होंने कहा कि आज कल दूरदर्शन की खबरें देखते-देखते कभी-कभी देश की परिस्थिति पर गंभीर चिन्तन भी होता है परन्तु नेताओं के बीजासन को सुन कर झूठ से मनोरंजन भी होता हैं।

शान्ता कुमार ने कहा कि भाजपा नेता भी - अब की बार 400 पार और आयेंगे तो मोदी ही जैसे नारे लगा रही है। भाजपा ने 2014 के चुनाव में और 2019 के चुनाव में जो भी नारे लगाये उनको लगभग पूरा करके दिखाया था। इसलिए 2024 मे भाजपा को इस प्रकार के नारे लगाने का अधिकार है।

उन्होंने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि मैं स्वतन्त्र भारत के 1952 के पहले चुनाव से लेकर अब तक के सभी चुनाव में प्रत्यक्षदर्षी रहा हूं। इस बार का चुनाव भारत का पहला चुनाव है जिसमें जनता ने मतदान करने से पहले ही चुनाव की घोषणा कर दी है। करोंड़ो लोगों के दिल से आवाज निकलती है - आयेंगे तो मोदी ही - अब की बार 400 पार।

हिन्दुस्थान समाचार/सुनील

/उज्जवल

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story