मंडी में होगा शाख महोत्सव एवं इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का आयोजन
मंडी, 10 सितंबर (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश की सुविख्यात संस्था शाख सोसाइटी फॉर हिमाचल आर्ट एंड कल्चर, नॉलेज एंड हेरिटेज द्वारा मंडी के ऐतिहासिक पड्डल मैदान में दस दिवसीय ‘शाख महोत्सव एवं इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है । पहली अक्टूबर से दस अक्टूबर 2026) तक आयेाजित होने वाले इस महोत्सव में हिमाचल की प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने का दावा किया जा रहा है।
फेस्टिवल डायरेक्टर रामपाली मलिक ने बताया कि मंडी के चुनिंदा क्रिएटिव लोगों द्वारा प्रदेश में छिपी हुई प्रतिभाओं जिन्हे बड़े-बड़े उत्सवों में बिना पहुंच के अभाव में उचित मंच और अवसर नहीं मिल पाता है, जो प्रतिभावान एवं स्थापित कलाकार हैं उनको भी इस शाख महोत्सव में मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का सुअवसर प्रदान किया जाएगा।
मंडी में पत्रकारों से बात करते हुए रामपाल मलिक ने बताया कि इस दस दिवसीय शाख महोत्सव में ती नअक्तूबर से छह अक्तूबर तक तीन दिवसीय इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सांस्कृतिक, सामाजिक और मानवीय मूल्यों को परिभाषित करती संदेशप्रद फिल्मों को दिखाया जाएगा। उन्होंने बताया कि जो की शाख संस्था की तरफ से निशुल्क रहेगा। इसके अतिरिक्त चार सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन भी किया जाएगा। जिसमें हिमाचली लोक संस्कृति के साथ लाइट क्लासिकल और हिंदी और फ़िल्मी गीतों, नृत्य, नाट्य, बॉडी बिल्डर, स्टैंड अप कॉमेडी और पचास साल से ऊपर दंपतीयों की रैंप वाक प्रतोयोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। जिसके लिए संस्था द्वारा जारी फॉर्म भर कर आवेदन करना होगा।
इसके अतिरक्त पड्डल मैदान में मेले का भी आयोजन होगा। जिसमें झूले सहित बच्चों और बड़ों के मनोरजन के लिए अनेकों तरह के स्टाल उपलब्ध रहेंगे। जिससे आमजन पूरे परिवार सहित मेल का आनद ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि महोत्सव में सांस्कृतिक संध्याओं में प्रस्तुति हेतु गायन जूनियर 18 वर्ष तक और सीनियर, नृत्य जूनियर 18 वर्ष तक और सीनियर तथा स्टैंड अप कॉमेडी के लिए ऑडिशन सितंबर 11, 12 और 13 को सुबह 11 बजे से सांय 5 बजे तक होटल कम्फर्ट, नजदीक स्कोडी चौक अस्पताल रोड, मंडी के सभागार में आयोजित होगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

