सेवा भारती ने अग्निकांड प्रभावित परिवारों को वितरित की राहत सामग्री

WhatsApp Channel Join Now
सेवा भारती ने अग्निकांड प्रभावित परिवारों को वितरित की राहत सामग्री


मंडी, 08 जून (हि.स.)। मंडी जिला की दुर्गम पंचायत थाटा के नीरू गांव में अग्निकांड प्रभावित परिवारों को सेवा भारती इकाई बंजार कार्यालय बालीचौकी द्वारा राहत सामग्री वितरित की। बीते दिनों

नीरू गांव के सोतू पुत्र वागिनदू का दो मंजिला मकान जल कर राख हो गया था। जिससे लाखों का नुक्सान हुआ ।

इस आगजनी की घटना में प्रभावित परिवारों के सिर्फ पहने हुए कपड़े ही बच पाए, बाकी सारा सामान घर में ही जल गया। सेवा भारती इकाई बंजार के अध्यक्ष हुकम चंद, सचिव ईश्वर दास और सह कोषाध्यक्ष किशोरी लाल आदि को आगजनी की सूचना मिलते ही वे घटनास्थल पर पहुंचे और प्रभावित परिवार को राहत सामग्री प्रदान की। इस राहत सामग्री में चावल 5 किलो, आटा 10 किलो, दाल 2 किलो, तेल 2 किलो, चीनी एक किलो, नमक, हल्दी, साबुन, चाय पत्ती इत्यादि। इसके अलावा बिस्तर कंबल 8, रजाई 2, तलाई 2, बैड शीट 2, तकिया 4 किचन किट - कुकर एक, पतीला एक, तवा एक, चकला बेलन, बाल्टी, मग, परात, गिलास 5, थालियां 6, लोटा एक, चम्मच 5, कड़छी तथा तिरपाल 1, सोलर लैंप 1, टार्च छोटी 4, बच्चों के लिए स्कूल बैग 2, कापियां 5, पेपर बोर्ड एक शामिल है।

इसके अलावा परिवार के सभी सदस्यों को पहनने के लिए कपड़ों के पांच बंडल जूतों का एक बंडल इत्यादि दिए। अध्यक्ष हुकम चंद ने बताया कि सेवा भारती के कार्यकर्ताओं ने प्राकृतिक आपदाओं से बचने के लिए पूर्व में ही ध्यान रखने की बात समझाई तथा पीड़ितों के लिए सांत्वना दी। इस बीच स्थानीय पंचायत थाटा के नवनिर्वाचित प्रधान और वार्ड पंच भी मौजूद रहे। प्रभावित परिवार ने सेवा भारती इकाई बंजार का धन्यवाद किया और कहा कि सेवा भारती हमारे लिए उम्मीद की किरण बनकर आया है। साथ ही स्थानीय लोगों ने सेवा भारती की कार्य को सराहा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

Share this story