मित्रदेव बने सेवा भारती विवेकानंद छात्रावास के अध्यक्ष

WhatsApp Channel Join Now
मित्रदेव बने सेवा भारती विवेकानंद छात्रावास के अध्यक्ष


मंडी, 07 जून (हि.स.)। मंडी के सेवा भारती विवेकानंद छात्रावास समिति के चुनाव हिमाचल प्रदेश सेवा भारती के प्रांत सचिव अवतार की अध्यक्षता में करवाए गए। नई कार्यकारिणी बनने से पूर्व

समिति के अध्यक्ष खेमचंद शास्त्री ने पुरानी कार्यकारिणी को भंग करने की घोषणा की। इसके बाद नई कार्यकारिणी गठित करने की प्रक्रिया शुरू की गई ।

सेवा भारती हिमाचल प्रदेश के प्रांत संगठन मंत्री राकेश कुमार ने कहा कि नई कार्यकारिणी में कई अनुभवी कार्यकर्ताओं को शामिल किया गया है। जिसमें सलाहकार खेमचंद शास्त्री, अध्यक्ष मित्र देव, सचिव पवन मिन्हास, उपाध्यक्ष एमपी राणा, सरदार निर्मल सिंह उर्फ भोला भाई, कोषाध्यक्ष संदीप बहल, सदस्य मंजू देवी, कृष्णा देवी, चंद किशोर और छात्रावास सेवा प्रमुख हेमंत को बनाया गया।

सेवा भारती हिमाचल प्रदेश के सचिव अवतार ने कहा कि नई कार्यकारिणी का दायित्व छात्रावास का उत्थान करना है। सेवा भारती हिमाचल प्रदेश के माध्यम से अनेक प्रकार के सेवा कार्य किए जा रहे हैं। हमारा समाज, अपनी संस्कृति, सभ्यता, अनुशासन, धार्मिक परंपरा, शिक्षा, पूर्वजों का समान और उन गरीब असहाय लोगों की मदद करना है जो समाज से वंचित है। आपदा काल में सेवा भारती ने हर मोर्चे पर आपदा पीड़ितों की मदद की है। इस अवसर पर सेवा भारती हिमाचल प्रदेश के प्रांत संगठन मंत्री राकेश कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

Share this story