पीएम श्री विद्यालय नारग के रुद्र का पेंटिंग में राज्य स्तर के लिए चयन

WhatsApp Channel Join Now
पीएम श्री विद्यालय नारग के रुद्र का पेंटिंग में राज्य स्तर के लिए चयन


नाहन, 18 नवंबर (हि.स.)। पीएम श्री पण्डित दुर्गा दत्त राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारग ने जिला स्तरीय रंगोत्सव में अपना दम दिखाते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया । नाहन डाइट में आयोजित जिला स्तरीय रंगोत्सव कार्यक्रम में पीएम श्री विद्यायल नारग के आठवीं कक्षा के छात्र रुद्र ने आकर्षक पेंटिंग बनाकर प्रथम स्थान हासिल किया जबकि रंगोली में छठी की छात्राओं शिवांशी और शिवन्या ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

इन्होंने जीरो इन्वेस्टमेंट पर आधारित प्राकृतिक सामग्री द्वारा जैविक रंगोली तैयार की जोकि सभी स्पर्धाओं में आकर्षण का केंद्र थी। वहीं छात्र रुद्र ने प्यारा हिमाचल शीर्षक से मनोरम कला का प्रदर्शन किया। रुद्र का चयन राज्य स्तर के लिए हुआ जो आगामी दिनों में हमीरपुर में जिला सिरमौर का प्रतिनिधित्व करेगा। विद्यालय के प्रधानाचार्य जय प्रकाश और विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अरुण पंवर ने इन बच्चों और विद्यालय परिवार को बधाइयां देते हुए अग्रिम प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

779350 Articles

Share this story