एसडीएम ने किया निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग का निरीक्षण

WhatsApp Channel Join Now
एसडीएम ने किया निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग का निरीक्षण


मंडी, 20 मार्च (हि.स.)। पाडच्छू और जमसाई क्षेत्रों में निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग कार्यों का एसडीएम सरकाघाट राजेंद्र कुमार गौतम ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों का विस्तृत जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को कार्य को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि पाडच्छू और जमसाई में राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण कार्य सुचारू रूप से प्रगति पर है और इस परियोजना के पूर्ण होने से क्षेत्र के लोगों को बेहतर एवं सुरक्षित यातायात सुविधा मिलेगी। साथ ही उन्होंने निर्माण कार्य के दौरान गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न करने और सभी कार्य निर्धारित तकनीकी मानकों के अनुरूप करने पर विशेष जोर दिया।

एसडीएम ने बताया कि चोलथरा बाईपास का निर्माण कार्य भी तेजी से आगे बढ़ रहा है, जिसके पूरा होने से सरकाघाट क्षेत्र में यातायात का दबाव कम होगा और आवागमन अधिक सुगम बनेगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य के दौरान सड़क सुरक्षा उपायों को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश भी दिए।

निरीक्षण के दौरान

उन्होंने विशेष रूप से बारिश के मौसम को ध्यान में रखते हुए छोटे वाहनों के लिए पपलोग मार्ग को वैकल्पिक रास्ते के रूप में उपयोग करने की सलाह दी, ताकि खराब मौसम के दौरान भी यातायात सुचारू बना रहे और लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इस अवसर पर बी आर धीमान सड़क सुरक्षा विशेषज्ञ अथॉरिटी इंजिनियर, शुभम दत्त साईट इंजिनियर उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

Share this story