स्योग, कटौला, सदयाणा और कोटली वार्डों से पहले दिन किसी ने नामांकन वापस नहीं लिया

WhatsApp Channel Join Now
स्योग, कटौला, सदयाणा और कोटली वार्डों से पहले दिन किसी ने नामांकन वापस नहीं लिया


मंडी, 14 मई (हि.स.)। जिला परिषद के वार्ड 7-स्योग, 8-कटौला, 30-सरयाणा और 31-कोटली के लिए नामांकन वापसी के पहले दिन किसी भी उम्मीदवार ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया। सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम सदर मंडी रुपिंदर कौर ने बताया कि उम्मीदवार 15 मई को सायं 3 बजे तक अपने नाम वापस ले सकते हैं।

उन्होंने बताया कि वार्ड 7-स्योग से सुरेंद्र, गिरीश ठाकुर, रूपेंद्र, धर्मपाल, श्यामलाल, वीरेंद्र कुमार और हेम सिंह उम्मीदवार हैं। वार्ड 8-कटौला से शेर सिंह, शुभम शर्मा, मुनीश कुमार, दीपक कुमार शर्मा, हरि सिंह, प्रेम सिंह और संगीत चौहान चुनाव मैदान में हैं। इसी प्रकार वार्ड 30-सदयाणा से लाभ सिंह, राकेश कुमार, धर्मेंद्र कुमार और परस राम तथा वार्ड 31-कोटली से हेम लता और चंपा ठाकुर उम्मीदवार हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

Share this story