नाहन नगर परिषद में एसडीएम संभालेंगे ईओ की जिम्मेदारी

WhatsApp Channel Join Now

नाहन, 02 नवंबर (हि.स.)। नाहन नगर परिषद में कार्यकारी अधिकारी (ईओ) का पद खाली होने से पैदा हुई प्रशासनिक परेशानी के बीच जिला प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था कर दी है। अब एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान नगर परिषद के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार संभालेंगे। उपायुक्त सिरमौर की ओर से 31 अक्टूबर को इस संबंध में कार्यालय आदेश जारी कर दिए गए हैं। वहीं, नगर परिषद कर्मचारियों के लिए राहत की बात यह है कि उनकी नवंबर माह की सैलरी भी अब जल्द जारी होने वाली है।

नाहन नगर परिषद में कार्यकारी अधिकारी (ईओ) का पद खाली होने से पैदा हुई प्रशासनिक परेशानी के बीच जिला प्रशासन ने वैकल्पिक व्यवस्था कर दी है। अब एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान नगर परिषद के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी का अतिरिक्त कार्यभार संभालेंगे। उपायुक्त सिरमौर की ओर से 31 अक्टूबर को इस संबंध में कार्यालय आदेश जारी कर दिए गए हैं। वहीं, नगर परिषद कर्मचारियों के लिए राहत की बात यह है कि उनकी नवंबर माह की सैलरी भी अब जल्द जारी होने वाली है।

गौरतलब है कि नगर परिषद नाहन में ईओ का तबादला होने के बाद करीब 15 दिनों से यह पद खाली चल रहा था। इसके चलते नगर परिषद के कर्मचारियों में नवंबर माह की सैलरी को लेकर चिंता बढ़ गई थी। दीपावली का त्योहार नजदीक होने के कारण कर्मचारियों की परेशानी और बढ़ गई थी।

एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान से बात की गई तो उन्होंने कहा कि नगर परिषद के सभी कर्मचारियों को आज या कल निश्चित रूप से सैलरी जारी कर दी जाएगी। उनके इस आश्वासन से वेतन का इंतजार कर रहे कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

771148 Articles

Share this story