स्कूल प्रवक्ता संघ जिला सिरमौर ने वेतन की तीन प्रतिशत कटौती का किया विरोध।

WhatsApp Channel Join Now

नाहन, 27 मार्च (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ जिला सिरमौर ने हाल ही में प्रस्तुत बजट में कलास बी कर्मचारियों के वेतन की 3 प्रतिशत कटौती का कड़ा विरोध किया है। संघ ने एक स्वर में कहा कि कहां प्रवक्ता इस बजट में लंबित 13 मंहगाई भते एवं एरियर की कुछ आंशिक राहत की आस लगाए बैठे थे और कहां वेतन कटौती का झटका मिला।

हिमाचल प्रदेश विद्यालय प्रवक्ता संघ राज्य चेयरमैन सुरेंद्र पुंडीर तथा अन्य सभी राज्य एवं जिला कार्यकारिणी सदस्यों ने सयुंक्त बयान में कहा कि श्रेणी बी में जो कर्मचारी आते हैं वे बहुतायात मध्यम वर्ग से संबंध रखते हैं अतः अपनी परिवारिक जिम्मेदारियों के निर्वहन एवं मकान, वाहन तथा अन्य घरेलू आवशयकताओं के लिए बैंक से लिए ऋण की किश्तें, बच्चों की पढ़ाई आदि के लिए मासिक वेतन पर ही पूर्ण रूप से आश्रित हैं, अतः इस तरह की कटौती समस्त घरेलू वित्त व्यवस्था को बिगाड़ने का मुख्य कारक सिद्ध होगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

Share this story