पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में होगा 'सरकार गांव के द्वार' कार्यक्रम

WhatsApp Channel Join Now

नाहन, 13 अक्टूबर (हि.स.)। पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत बनीबखोली के गांव ढंगयार में 15 अक्तूबर को प्रातः 11 बजे ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसकी अध्यक्षता विधायक श्री रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र विनय कुमार करेंगे।

यह जानकारी उपायुक्त जिला सिरमौर प्रियंका वर्मा ने देते हुए बताया कि कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुना जाएगा तथा उनका मौके पर समाधान किया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

760107 Articles

Share this story