सर्व देवता सेवा समिति :कारदाराें ने देवी-देवताओं के बैठने और मान समान के लिए जताया आभार

WhatsApp Channel Join Now
सर्व देवता सेवा समिति :कारदाराें ने देवी-देवताओं के बैठने और मान समान के लिए जताया आभार


सर्व देवता सेवा समिति :कारदाराें ने देवी-देवताओं के बैठने और मान समान के लिए जताया आभार


मंडी, 07 मार्च (हि.स.)। सर्व देवता सेवा समिति जिला मंडी की कार्यकारिणी की बैठक प्रधान शिव पाल शर्मा की अध्यक्षता में देव सदन-संस्कृति सदन में आयोजित की गई। इस बैठक में हाल ही में आयोजित शिवरात्रि मेलों को लेकर चर्चा की गई। शिवरात्रि की समीक्षा बैठक में सभी कारदारों से सुझाव लिए गए ओर चर्चा भी की गई। समस्त कारदारों ने उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन का आभार प्रकट किया। इस वर्ष देवी देवताओं को बैठने और मान समान की हर सुविधा दी गई वह सराहनीय कार्य है । वहीं आने वाली शिवरात्रि के बारे में भी समस्त कारदारों ने अपनी सहमति प्रकट की है कि इसी स्थान पर देवी-देवता विराज मान होंगे। इस बारे में जो कुछ एक कमियां नजर आई है उसके बारे में अलग से उपायुक्त मंडी को लिखा जा रहा है ताकि आगामी शिवरात्रि से पहले उनका हल किया जा सके l

इस बैठक में मोहन लाल, तीर्थ राज, हुकम चंद उप प्रधान रेवती राम शर्मा, डिक पाल, खीमा राम मुख्य सलाहकार लेख राज पटियाल, भीम देव, घनश्याम ठाकुर, तोलू राम संगठन सचिव राजेंद्र गुलेरिया कोषाध्यक्ष सुरेंद्र गुलेरिया सचिव हेम राज संयुक्त सचिव शेष राम नीलमणि बाले राम आदि ने भाग लिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

Share this story