छाणंग के नौनिहालों ने संविधान दिवस के मौके परकी पेंटिंग, ली संविधान की शपथ

WhatsApp Channel Join Now
छाणंग के नौनिहालों ने संविधान दिवस के मौके परकी पेंटिंग, ली संविधान की शपथ


मंडी, 26 नवंबर (हि.स.)। वीरवार को देशभर में संविधान दिवस धूमधाम से मनाया गया। इसी कड़ी में शिक्षा खंड द्रंग-1 की राजकीय प्राथमिक पाठशाला छाणंग स्थित घरोन में भी संविधान दिवस धूमधाम से मनाया गया। प्रार्थना सभा में पांचवीं कक्षा के छात्र शिवांश ने भारतीय संविधान को लेकर अपने विचार प्रकट किए। उसके बाद शिक्षक प्यार चंद सकलानी ने नौनिहालों को भारतीय संविधान को लेकर विस्तार से प्रकाश डाला और नौनिहालों ने प्रार्थना सभा में संविधान की शपथ ली। दोपहर बाद नौनिहालों के मध्य भारतीय संविधान के विषय से संबंधित पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें चौथी कक्षा की रिया ने बेहतरीन पेंटिंग बनाते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। पांचवीं कक्षा की परिधि ने द्वितीय जबकि दूसरी कक्षा की वान्या ने तृतीय स्थान हासिल किया। इसके अलावा अन्य नौनिहालों ने भी पेंटिग स्पर्धा में अपनी कला का प्रदर्शन किया। शिक्षक प्यार चंद सकलानी ने बताया कि नौनिहालों में प्रतिस्पर्धा की भावना जागृत करने के लिए समय-समय पर अनेक स्पर्धाएं करवाई जाती है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

783798 Articles

Share this story