डीपीआरओ कार्यालय के तकनीकी सहायक संजीव शर्मा सेवानिवृत्त

WhatsApp Channel Join Now
डीपीआरओ कार्यालय के तकनीकी सहायक संजीव शर्मा सेवानिवृत्त


हमीरपुर, 30 मई (हि.स.)। जिला लोक संपर्क अधिकारी कार्यालय हमीरपुर में तकनीकी सहायक के रूप में सेवारत संजीव कुमार शर्मा शनिवार को सेवानिवृत्त हो गए। जिला लोक संपर्क अधिकारी और कार्यालय के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने संजीव शर्मा को भावभीनी विदाई दी तथा उनके स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विभाग में संजीव कुमार शर्मा के कार्यकाल की सराहना की। जिला लोक संपर्क अधिकारी ने कहा कि संजीव शर्मा ने विभाग में हमेशा ईमानदारी, अनुशासन और समर्पण भाव से अपनी सेवाएं प्रदान कीं।

नादौन के गांव नघूं के निवासी संजीव शर्मा ने उद्यान विभाग में अपनी सेवाएं आरंभ की थीं और इसके बाद उन्होंने वर्ष 22 मार्च 2010 में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशालय शिमला में प्रोजेक्ट ऑपरेटर के पद पर ज्वाइन किया था। इसके बाद वह कांगड़ा जिले के जयसिंहपुर उपमंडल के लिए स्थानांतरित हुए। जयसिंहपुर से स्थानांतरण के बाद उन्होंने जिला लोक संपर्क अधिकारी कार्यालय हमीरपुर में ज्वाइन किया। वर्ष 2020 में तकनीकी सहायक के पद पर पदोन्नत होने के बाद उन्होंने धर्मशाला स्थित जिला लोक संपर्क अधिकारी कार्यालय कांगड़ा में अपनी सेवाएं दीं। वर्ष 2022 में उनका स्थानांतरण जिला लोक संपर्क अधिकारी कार्यालय हमीरपुर के लिए हुआ और 30 मई 2026 को वह सेवानिवृत्त हो गए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विशाल राणा

Share this story