संगठन में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी से पार्टी को मिल रही नई ऊर्जा और दिशा: प्रकाश राणा

WhatsApp Channel Join Now
संगठन में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी से पार्टी को मिल रही नई ऊर्जा और दिशा: प्रकाश राणा


मंडी, 05 नवंबर (हि.स.)। भारतीय जनता महिला मोर्चा लडभड़ोल मंडल की नवगठित टीम ने विधायक प्रकाश राणा से उनके निवास स्थान पर शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष लक्की, मंडल महामंत्री अनिल कुमार तथा महिला मोर्चा लडभड़ोल मंडल की अध्यक्ष अंजु शर्मा भी उपस्थित रही। बैठक के दौरान संगठन की आगामी गतिविधियों, कार्यक्रमों और रणनीति पर विस्तृत चर्चा हुई।

विधायक प्रकाश राणा ने महिला मोर्चा की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि कृ महिला कार्यकर्ताओं का उत्साह, अनुशासन और समर्पण ही भारतीय जनता पार्टी की असली शक्ति है। उन्होंने कहा कि संगठन में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी से पार्टी को नई ऊर्जा और दिशा मिल रही है। इस मौके पर महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने भी संगठन को और अधिक सशक्त व सक्रिय बनाने का संकल्प दोहराया तथा बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

Share this story