मंडी के तलयाहड़ में नशा मुक्ति एवं स्वास्थ्य विषय पर संवाद कार्यक्रम का आयोजन
मंडी, 17 अक्टूबर (हि.स.)। हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति व मंडी साक्षरता एवंम जन विकास समिति के संयुक्त तत्ववधान में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तल्याहड़ में नशा मुक्ति एवं स्वास्थ्य विषय पर संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं युवाओं को नशे के बढ़ते प्रचलन, इसके दुष्प्रभावों तथा स्वास्थ्य पर पड़ने वाले गंभीर प्रभावों के प्रति जागरूक करना था।
इस कार्यक्रम मे हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति के जिला सचिव गजेंद्र शर्मा ने विद्यार्थिओं को समाज में बढ़ाते हुए नशे के मक्कड़ जाल से अपने आप को कैसे बचाना है के बारे जानकारीदी। उन्होंने कहा की आज हमारे आस पास बड़े पैमाने पर सिंथेटिक ड्रग्स पहुंच चुकी है। कोई भी बच्चा उसका शिकार हो सकता है। इसके लिए जरुरी है की बच्चों को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी हो।
उन्होंने बताया की आप बच्चे ही हमारे आने वाले कल का भविष्य है और बिडंबना यह है की नशा माफिया द्वारा हमारे भोले भाले युवाओं को नशे का आदि बनाया जा रहा है। इसलिए जरुरी है की आप अपनी क्षमताओं को पहचानें एक जिम्मेदार नागरिक बने, शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त बने । स्वस्थ्य रहने के लिए जरुरी है की हम जंक फ़ूड का इस्तेमाल न करें हमेशा संतुलित भोजन करें और किसी भी प्रकार की नशीली चीजों से दूर रहते हुए एक स्वस्थ जीवन जियें। उन्होंने नशे के सेवन से शरीर और मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों व इसके वैज्ञानिक पहलुओं के बारे में जानकारी दी।
स्कूल की प्रधानाचार्या मीनाक्षी जोशी ने नशे के विरुद्ध जन-जागरूकता को समय की आवश्यकता बताते हुए कहा कि युवाओं को नशे से बचाना और उन्हें एक जिम्मेदार नागरिक बनाना सामूहिक जिम्मेदारी है। इस तरह के संवाद कार्यक्रम विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने और नशे के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए बहुत जरूरी है। उन्होंने बच्चों से भी अपील की की वो भी अपने घर गांव में इसके बारे में लोगों को जागरूक करें और नशे के खिलाफ इस लड़ाई मैं अपना योगदान दें।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

