पांवटा साहिब सरकारी डिपो में खराब चावल पर संज्ञान जिलाधिकारी ने भरे सैंपल

WhatsApp Channel Join Now

नाहन, 30 जून (हि.स.)। पांवटा साहिब के नघेता में सरकारी डिपो में खराब चावलों की शिकायत के बाद जिला अधिकारी स्वयं मौके पर पहुंचे और उन्होंने सैंपल कलेक्ट किए हैं। बीते सोमवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो डाला गया था जिसमें चावलों में घुण और कीड़े होने के आरोप लगाए गए थे, साथ ही उन्होंने सरकार को भी कटघरे में खड़ा करते हुए कहा था कि कांग्रेस सरकार गरीब लोगों को खराब चावल परोस रही है जिसके कारण लोग बीमार भी पड़ सकते हैं।

मंगलवार को खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के जिला अधिकारी शमशेर नेगी मौके पर पहुंचे और उन्होंने सैंपल कलेक्ट किए। उन्होंने कहा कि सरकारी डीपू में खराब चावलों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था जिसके चलते मौके से सैंपल कलेक्ट किए गए हैं। सैंपल सीज़ करके लैब को भेजे गए हैं। वहीं उन्होंने कहा कि दरअसल चावलों में घुण लगा हुआ था। मामले की जांच की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

Share this story