देश की बाह्य सुरक्षा के साथ आंतरिक सुरक्षा भी आवश्यक : डॉक्टर कृष्ण गोपाल

WhatsApp Channel Join Now
देश की बाह्य सुरक्षा के साथ आंतरिक सुरक्षा भी आवश्यक : डॉक्टर कृष्ण गोपाल


देश की बाह्य सुरक्षा के साथ आंतरिक सुरक्षा भी आवश्यक : डॉक्टर कृष्ण गोपाल


हमीरपुर, 29 अप्रैल (हि.स.)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष की विचार यात्रा के उपलक्ष्य में हमीरपुर जिला के पूर्व सैन्य अधिकारियों की एक संगोष्ठी आयोजित की गई। इस संगोष्ठी में मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह सरकार्यवाह डॉक्टर कृष्ण गोपाल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता हमीरपुर जिला के संघ चालक किशोर शर्मा ने की।

इस अवसर पर अपना वक्तव्य रखते हुए डॉक्टर कृष्ण गोपाल ने कहा कि जिस प्रकार देश की बाह्य सीमाओं पर सेना की मौजूदगी देशवासियों को सुरक्षा प्रदान करती है, उसी प्रकार देश के भीतर अनुशासित राष्ट्रभक्ति नागरिकों की संरचना करने में संघ जुटा हुआ है। उन्होंने कहा कि वर्तमान की भारत सेना विगत 2000 वर्ष की सर्वश्रेष्ठ सैन्य बलों में से है। विगत दो हज़ार वर्षो में भारतवर्ष ने कई प्रकार के आक्रमणों का सामना किया और उसे कालखंड के राजाओं के एकजुट ना होने के कारण समय-समय पर देश की परिस्थितियों बदलती रही। 1971 के युद्ध के पश्चात जिसमें रिकॉर्ड 93000 पाकिस्तानियों ने भारतीय सेवा के आगे घुटने टेके थे, उसके अगले 55 वर्षों में भारतीय सेवा विश्व की सबसे मजबूत सेना के रूप में उभरी है।

सैन्य अधिकारियों को संबोधित करते हुए डॉक्टर कृष्ण गोपाल ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पिछले 100 वर्षों की यात्रा भी कुछ इससे मिलते-जुलते कार्य के अनुरूप ही रही है, जहां सेना सीमा संभालती है और सीमा सुरक्षित होती है संघ भी देश के भीतर संगठित करने में जुटा हुआ है। संघ 1925 से देश में अनुशासित देशभक्त युवाओं के जागरण में लगा हुआ है।

उन्होंने कहा कि 144 करोड़ देशवासियों को देश के सम्मान में एकजुट होकर कार्य करना चाहिए, अपवाद के समय भले ही भारत के नागरिक इकट्ठे होते हैं यह बेहतर है परंतु यह स्थिति हर समय बनी रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि संघ की पूरे भारतवर्ष में 90000 से अधिक शाखाएं अपने-अपने क्षेत्र में 100 से लेकर 500 परिवारों को देशभक्त अनुशासित बनाए रखने में नित्य प्रतिदिन लगी हुई है।

इस अवसर पर क्षेत्र प्रचारक प्रमुख बनवीर राणा, क्षेत्र सह व्यवस्था प्रमुख राजेंद्र शर्मा, प्रांत कार्यवाह डॉक्टर चंद्रप्रकाश सहित समाज के कई प्रबुद्ध व्यक्ति उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विशाल राणा

Share this story