तारा सेन बनी मंडी रोटरी क्लब की अध्यक्ष, डॉ जीवा नंद को सचिव की कमान, जिला गवर्नर ने दिलाई शपथ

WhatsApp Channel Join Now
तारा सेन बनी मंडी रोटरी क्लब की अध्यक्ष, डॉ जीवा नंद को सचिव की कमान, जिला गवर्नर ने दिलाई शपथ


मंडी, 09 जुलाई (हि.स.)। वनस्पति विज्ञान की प्रोफेसर एवं जंगल खाद्य फलों की विशेषज्ञ व लेखिका तारा देवी सेन वर्ष 2026-27 के लिए मंडी रोटरी क्लब मंडी की नई अध्यक्ष चुनी गई। जबकि सेवानिवृत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जीवा नंद चौहान सचिव बनाए गए। गुरुवार को होटल राजमहल में हुए पदस्थापना समारोह में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर इलेक्ट रोटेरियन विजय साहदेव ने उन्हें विधिवत पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इस मौके पर उन्होंने उम्मीद जताई कि रोटरी क्लब मंडी की नई कार्यकारिणी आगामी वर्ष में भी सेवा, सद्भाव और सामाजिक विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करेगा। नवनिर्वाचित अध्यक्ष तारा सेन ने निवर्तमान अध्यक्ष रोटेरियन कौशलेश कपूर के नेतृत्व में गत वर्ष क्लब द्वारा किए गए कार्यों का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

उन्होंने बताया कि रोटरी इंटरनेशनल के सात में से छह प्रमुख सेवा क्षेत्रों रोग निवारण एवं उपचार, स्वच्छ जल, स्वच्छता एवं हाइजीन, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, बुनियादी शिक्षा एवं साक्षरता, सामुदायिक आर्थिक विकास तथा पर्यावरण संरक्षण में अनेक प्रभावशाली परियोजनाएं सफलतापूर्वक संचालित कीं। इसके अलावा बाढ़ प्रभावित परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचाकर आपदा राहत कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दिया। विशेष उपलब्धि में स्थायी रोटरी वोकेशनल सेंटर फार इको क्राफ्ट की स्थापना रही। स

मारोह में राजेंद्र ठाकुर सेवानिवृत प्राचार्य, इंजीनियर रवि सिंह राणा, डॉ जय राम कौंडल, सेवानिवृत प्राचार्य प्रभु दयाल सिंह ठाकुर को विजय साहदेव द्वारा रोटरी पिन पहनाकर क्लब की सदस्यता प्रदान की गई। इस मौके पर तारा सेन एवं डॉ दिनेश धर्मपाल द्वारा सहलिखित पुस्तक बुरांश के फूलों तले, का विमोचन भी विजय साहदेव द्वारा किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

Share this story