रोटरी क्लब छोटी काशी की बैठक में सामाजिक परियोजनाओं पर मंथन

WhatsApp Channel Join Now
रोटरी क्लब छोटी काशी की बैठक में सामाजिक परियोजनाओं पर मंथन


मंडी, 19 अप्रैल (हि.स.)। रोटरी क्लब छोटी काशी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, बैठक की अध्यक्षता वर्तमान अध्यक्ष अखिलेश भारती ने की। जिसमें क्लब के सदस्यों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और आपसी समन्वय और सौहार्द को और सुदृढ़ किया गया। इस अवसर पर आगामी वर्ष 2026-27 के चार्टर अध्यक्ष के रूप में उन्होंने अपने कार्यकाल की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए विभिन्न सामाजिक परियोजनाओं और सेवा गतिविधियों की विस्तृत योजना साझा की। उन्होंने क्लब के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों तक प्रभावी रूप से पहुंच बनाने और सेवा कार्यों को और अधिक सशक्त करने पर विशेष बल दिया। उन्होंने सभी सदस्यों से सुझाव आमंत्रित किए कि किस प्रकार क्लब की गतिविधियों को समाज के साथ और अधिक जोड़ा जाए तथा रोटरी इंटरनेशनल के उद्देश्यों को व्यापक स्तर पर प्रसारित किया जा सके। बैठक में उपस्थित प्रमुख सदस्यों में चार्टर अध्यक्ष मुनीश सूद , पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर अनुपमा सिंह , वर्तमान अध्यक्षअखिलेश भारती, सचिव डॉ. हेमलता, रेनु गुलाटी, रामिंदर,सुदर्शन किरण, सीमा शर्मा, मोहिनी सुमन, हरदीप तथा अतुल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए और समाज सेवा के क्षेत्र में क्लब की भूमिका को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

Share this story