रोटरी क्लब छोटी काशी और आयुष विभाग ने पटरीघाट में लगाया मेडिकल कैंप, 157 ग्रामीणों की जांच

WhatsApp Channel Join Now
रोटरी क्लब छोटी काशी और आयुष विभाग ने पटरीघाट में लगाया मेडिकल कैंप, 157 ग्रामीणों की जांच


रोटरी क्लब छोटी काशी और आयुष विभाग ने पटरीघाट में लगाया मेडिकल कैंप, 157 ग्रामीणों की जांच


मंडी, 11 सितंबर (हि.स.)। रोटरी क्लब छोटी काशी मंडी और आयुष विभाग सरकाघाट ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों के नजदीक पहुंचाने की पहल के तहत मंडी से करीब 31 किलोमीटर दूर पटरीघाट में आयुर्वेदिक मल्टी-स्पेशलिटी मेडिकल कैंप आयोजित किया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने 157 लोगों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। इस स्वास्थ्य सेवा परियोजना की प्रोजेक्ट डायरेक्टर रोटेरियन डॉ. हेमलता रहीं। उनके नेतृत्व में आयोजित इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को उनके नजदीक ही विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श, स्वास्थ्य जांच और जरूरी दवाइयों की सुविधा उपलब्ध करवाना था। शिविर में मरीजों के ब्लड शुगर और हीमोग्लोबिन (एचबी) की जांच भी की गई।

ग्रामीणों के लिए स्थानीय स्तर पर विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता विशेष रूप से महत्वपूर्ण रही, क्योंकि स्वास्थ्य संबंधी परामर्श के लिए उन्हें अक्सर दूर के स्वास्थ्य केंद्रों का रुख करना पड़ता है। शिविर को केवल उपचार और जांच तक सीमित न रखते हुए लोगों को योग के महत्व और उपयोगी योगाभ्यासों की जानकारी भी दी गई। स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नियमित योग को दिनचर्या में शामिल करने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया गया।

रोटरी क्लब छोटी काशी मंडी की ओर से जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध करवाई गईं। स्थानीय पंचायत पदाधिकारियों और प्रतिनिधियों ने भी शिविर के आयोजन में महत्वपूर्ण सहयोग दिया।

रोटरी क्लब छोटी काशी मंडी के अध्यक्ष रोटेरियन अखिलेश भारती ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य परामर्श और जांच सुविधाएं लोगों को उनके नजदीक उपलब्ध करवाना क्लब की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब भविष्य में भी स्वास्थ्य एवं समाज सेवा से जुड़े ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा। रोटरी क्लब ने आयुष विभाग सरकाघाट के चिकित्सकों एवं कर्मचारियों, पंचायत प्रतिनिधियों तथा शिविर के आयोजन में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

मेडिकल कैंप के

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

Share this story