92 वर्षीय रूप सिंह ने पत्नी संग डाला वोट, 50 से अधिक बार कर चुके मतदान

WhatsApp Channel Join Now
92 वर्षीय रूप सिंह ने पत्नी संग डाला वोट, 50 से अधिक बार कर चुके मतदान


मंडी, 30 मई (हि.स.)। पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव में युवाओं के अलावा बुजुर्ग मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। स्थानीय सरकार को चुनने में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। पंचायतीराज चुनाव के तीसरे और अंतिम चरण में मंडी जिला के सदर खंड की दुदर भ्रौण पंचायत के 92वें वर्षीय रूपसिंह गुलेरिया अपनी धर्मपत्नी तारा देवी के साथ वार्ड नंबर पांच दुदर-तीन में उत्साहपूर्वक मतदान किया।

रूप सिंह गुलेरिया ग्रामीण समाज के एक जागरूक नागरिक रहे हैं। पंचायतीराज संस्थाओं और सहकारिता क्षेत्र में करीब तेरह साल वार्ड पंच, उप प्रधान के अलावा सदस्य के रूप में सहयोग दिया है। रूप सिंह गुलेरिया ने बताया कि वे अब तक पचास से अधिक बार पंचायतीराज संस्थाओं, विधानसभा और आम चुनावों के लिए मतदान कर चुके हैं।

उन्होंने बताया कि मतदान करना हर नागरिक का मौलिक कर्तव्य है, अपने मताधिकार का प्रयोग करके ही हम पंचायत और विधानसभा के लिए अपने नुमांयदे भेज सकते हैं, जो गांव के विकास के लिए योजनांए बनाकर उन्हें धरातल पर लागू कर सकते हैं। रूप सिंह गुलेरिया ने कहा कि किसी भी मतदाता को प्रलोभन और जाति-पाति को देकर वोट नहीं देना चाहिए। ऐसा कर आप अपने और अपने समाज के साथ धोखा करते हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

Share this story