नाहन की रून नदी में बुजुर्ग को बचाने के प्रयास में घायल युवक इलाज के बाद घर लौटा

WhatsApp Channel Join Now
नाहन की रून नदी में बुजुर्ग को बचाने के प्रयास में घायल युवक इलाज के बाद घर लौटा


नाहन की रून नदी में बुजुर्ग को बचाने के प्रयास में घायल युवक इलाज के बाद घर लौटा


नाहन, 05 सितंबर (हि.स.)।सिरमौर जिला के नाहन क्षेत्र के बर्मा पापड़ी में रून नदी के तेज बहाव में बुजुर्ग बनारसी दास को बचाने के प्रयास में घायल हुए नरेश कुमार इलाज के बाद अपने घर लौट आए हैं। नरेश कुमार पुत्र राज कुमार को चोट लगने के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया था। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद वह बर्मा पापड़ी स्थित अपने घर पहुंचे।

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश अध्यक्ष नितिन चौहान ने शनिवार को नरेश कुमार के घर पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने नरेश कुमार को हिमाचली टोपी और शॉल पहनाकर सम्मानित किया।

नितिन चौहान ने कहा कि रून नदी में तेज बहाव के दौरान बुजुर्ग को बचाने के प्रयास में नरेश कुमार नदी में उतरे थे। उन्होंने कहा कि इस दौरान नरेश कुमार घायल हुए।

जानकारी के अनुसार रून नदी में तेज बहाव के बीच बुजुर्ग बनारसी दास को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने के प्रयास में जल शक्ति विभाग के कर्मचारी अंशुल के साथ नरेश कुमार भी नदी में उतरे थे। इसी दौरान तेज बहाव और पत्थरों की चपेट में आने से नरेश कुमार को गंभीर चोटें आईं। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया।

अस्पताल में उपचार के बाद नरेश कुमार को छुट्टी दे दी गई। इसके बाद वह बर्मा पापड़ी स्थित अपने घर लौट आए।

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

Share this story