शिक्षा मंत्री ने ज़िला स्तरीय रुद्र महाराज एकादशी मेले की अध्यक्षता की

WhatsApp Channel Join Now
शिक्षा मंत्री ने ज़िला स्तरीय रुद्र महाराज एकादशी मेले की अध्यक्षता की


नाहन, 26 नवंबर (हि.स.)। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज जिला सिरमौर के पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवठी मझगांव के रुद्र महाराज के मन्दिर में पूजा-अर्चना करने के उपरांत तीन दिवसीय ज़िला स्तरीय रुद्र महाराज एकादशी मेले में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।रोहित ठाकुर ने समस्त क्षेत्रवासियों को रुद्र महाराज मेले की बधाई देते हुए कहा कि प्रदेश में आयोजित होने वाले मेले हमारी समृद्ध संस्कृति एवं परम्परा के प्रतीक हैं।

रोहित ठाकुर ने कहा कि रुद्र महाराज का का यह मेला सभी की आस्था का भी प्रमुख केंद्र है। उन्होंने कहा कि ऐसे मेलों के माध्यम से न केवल आपसी भाईचारे की भावना को बल मिलता है, बल्कि हमारी प्राचीन सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण में भी यह अहम भूमिका निभाते हैं।शिक्षा मंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के मेले विशेष कर सिरमौर और शिमला जिला के मेले एवं त्यौहार अपने में अनूठे होते हैं और यह राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोए हुए हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में वर्ष भर उत्सव एवं त्यौहार पूरे उत्साह के साथ मनाए जाते हैं। मेले और त्यौहार लोगों में नव उर्जा का संचार करते हैं और हमें इनमें सक्रिय रूप से भाग लेना चाहिए।

रोहित ठाकुर ने कहा कि नशा आज समाज के लिए एक बढ़ी चुनौती बना हुआ है। उन्होंने कहा कि नशे को समाज से जड़ से खत्म करने में खेल महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। खेल न केवल युवाओं को नशे से दूर ले जाने में सहायक सिद्ध हो रहा है अपितु युवाओं को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकने का अवसर भी प्रदान कर रहा है।

शिक्षा मंत्री ने मेले के दौरान आयोजित की की जाने वाली खेलकूद प्रतियोगिता की सराहना की स उन्होंने कहा कि खेल युवाओं में प्रतिस्पर्धात्मक, सकारात्मक सोच, अनुशासन, शारीरिक कौशल, आत्मविश्वास, टीमवर्क की भावना, नेतृत्व क्षमता जैसे गुण सृजित करने में सहायक होते हैं। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि अधिक से अधिक युवाओं को खेलों में भाग लेकर , अपनी कमियों से सीखें और जीत की ओर बढ़ने के लिए प्रयास करते रहें। प्रदेश सरकार द्वारा गत 4 वर्षों में 4 नए स्पोर्ट्स हॉस्टल शिलाई, चौपाल, घुमारवी तथा मंडी में खोले गए हैं इस तरह प्रदेश में अब 12 स्पोर्ट्स हॉस्टल हो जाएंगे स इसी तरह वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा जिला सिरमौर के पावटा साहिब में पहला केंद्रीय विद्यालय खोला गया

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

783798 Articles

Share this story