पहलः नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रोबोटिक सर्जरी बनी मरीजों के लिए वरदान

WhatsApp Channel Join Now
पहलः नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रोबोटिक सर्जरी बनी मरीजों के लिए वरदान


पहलः नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रोबोटिक सर्जरी बनी मरीजों के लिए वरदान


पहलः नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रोबोटिक सर्जरी बनी मरीजों के लिए वरदान


मंडी, 22 नवंबर (हि.स.)। स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण बनाने की दिशा में ‘सुक्खू सरकार’ निरंतर प्रयासरत है। मंडी स्थित श्री लाल बहादुर शास्त्री राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नेरचौक में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की ओर से अत्याधुनिक सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। इससे मंडी, कुल्लू सहित अन्य जिलों के सैकड़ों मरीज लाभान्वित हो रहे हैं और नेरचौक मेडिकल कॉलेज स्वास्थ्य सेवाओं का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनकर उभरा है।

विश्वस्तरीय तकनीक से युक्त इस सुविधा पर लगभग 28.44 करोड़ रुपए व्यय किए गए हैं। यह स्वास्थ्य सुविधा क्षेत्र के मरीजों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। मेडिकल कॉलेज में अब तक 232 से अधिक रोबोटिक सर्जरी की जा चुकी हैं। इससे मरीज न केवल बेहतर उपचार प्राप्त कर रहे हैं, बल्कि उन्हें बड़े निजी अस्पतालों की तुलना में कम खर्च में सर्जरी की सुविधा भी मिल रही है।

मंडी जिला के थुनाग क्षेत्र के गांव थुनागी, लंबाथाच निवासी महेंद्र नाथ ने बताया कि उनकी पत्नी पिछले चार महीनों से बीमार थी। मेडिकल कॉलेज नेरचौक में उनका उपचार करवाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद सर्जरी की सलाह दी। इसके बाद उनकी पत्नी की रोबोटिक सर्जरी की गई, जो सफल रही। पत्नी को अब बेहतर उपचार मिल रहा है।

महेंद्र नाथ ने प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार ने घर-द्वार के नजदीक इतनी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाकर आम लोगों को बड़ी राहत दी है। उसी प्रकार कुल्लू जिले के भुंतर निवासी धर्मवीर ने बताया कि वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। पहले कुल्लू अस्पताल में चेकअप करवाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें सर्जरी की सलाह देते हुए मेडिकल कॉलेज नेरचौक जाने का सुझाव दिया। यहां चिकित्सकों ने उनकी जांच की और रोबोटिक सर्जरी की गई, जो सफल रही।

धर्मवीर ने बताया कि वह पेंटर का काम करते हैं और उनके लिए निजी अस्पताल में महंगा उपचार करवाना काफी मुश्किल होता। निजी अस्पतालों के मुकाबले मेडिकल कॉलेज नेरचौक में उन्हें कम खर्च में बेहतर उपचार की सुविधा मिली। यहां के चिकित्सकों और स्वास्थ्य सेवाओं से वह संतुष्ट हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री और प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सुविधा से आर्थिक रूप से कमजोर और सामान्य परिवारों को भी आधुनिक उपचार मिल रहा है।

मंडी जिला के बालीचौकी निवासी गीतानंद ने बताया कि उनकी पत्नी पिछले कुछ समय से बीमार थी। मेडिकल कॉलेज नेरचौक में चेकअप करवाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद सर्जरी की सलाह दी। उनकी पत्नी की रोबोटिक सर्जरी की गई, जो सफल रही। सर्जरी के बाद पत्नी के स्वास्थ्य में सुधार है और वह अब बेहतर महसूस कर रही हैं।

गीतानंद ने प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि नेरचौक मेडिकल कॉलेज में उपलब्ध आधुनिक रोबोटिक सर्जरी सुविधा से क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिली है। घर के समीप सुविधा से अब बेहतर उपचार के लिए दूर-दराज के बड़े अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

781297 Articles

Share this story