रोटरी क्लब नाहन के प्रयासों से राजकीय प्राथमिक पाठशाला रामपुर जटान को मिले 100 स्कूल बेंच

WhatsApp Channel Join Now
रोटरी क्लब नाहन के प्रयासों से राजकीय प्राथमिक पाठशाला रामपुर जटान को मिले 100 स्कूल बेंच


नाहन, 18 जून (हि.स.)। रोटरी क्लब नाहन के प्रयासों से राजकीय प्राथमिक पाठशाला रामपुर जटान को 100 स्कूल बेंच प्रदान किए गए। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में एक सादगीपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रोटरी क्लब नाहन के अध्यक्ष मनीष जैन ने बताया कि विद्यालय प्रबंधन द्वारा क्लब को टाट-पट्टी एवं बैठने की उचित व्यवस्था की आवश्यकता से अवगत कराया गया था। विद्यालय में लगभग 200 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं, जिनमें अधिकांश श्रमिक एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से संबंध रखते हैं। बच्चों को फर्श पर बैठकर पढ़ाई करनी पड़ती थी।

इस आवश्यकता को देखते हुए रोटरी क्लब नाहन ने जिला उद्योग केंद्र डीआईसी के महाप्रबंधक रचित शर्मा के समक्ष यह विषय उठाया। उनके सहयोग से यह मांग विर्गो एल्युमिनियम एवं श्री राम प्रकाश विर्गो फाउंडेशन तक पहुंचाई गई। परिणामस्वरूप राम प्रकाश विर्गो फाउंडेशन द्वारा अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व सीएसआर कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय को 100 स्कूल बेंच उपलब्ध करवाए गए

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

Share this story