कौला वालाभूड़ बर्मा पापड़ी मार्ग भू स्खलंन के चलते कई दिनों से बन्द, ग्रामीण परेशान

WhatsApp Channel Join Now
कौला वालाभूड़ बर्मा पापड़ी मार्ग भू स्खलंन के चलते कई दिनों से बन्द, ग्रामीण परेशान


नाहन, 11 अक्टूबर (हि.स.)। नाहन विधानसभा क्षेत्र के तहत बर्मा पापड़ी से कौला वाला भूड़ सड़क गुलरिया के पास पहाड़ी दरकने से बन्द हो गया है।यह मार्ग लगभग 100 मीटर तक पूरी तरह से खत्म हो गया है। जबकि क्षेत्र में ना कोई बारिश हुई है। बरसात सीजन में यह मार्ग कई बार इसी स्थान पर कई बार बन्द हुआ है। लेकिन इस बार पहाड़ी दरकने से यह मार्ग बंद हो गया है। हालांकि एक वैकल्पिक मार्ग बनाया गया है ताकि लोग प्रभावित न हों। इस क्षेत्र के लगभग 6 पंचायतों के लोग निजी और सरकारी व्यवसाय को जाते हैं और यह मार्ग बन्द होने से उनकी दिक्कते बढ़ी है।

इसी ज्वलंत समस्या को लेकर आज कोला वाला भूड़ प्रधान कोमल देवी की अगुआई में घटना स्थल पर हाथों में तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया गया।यह पंचायतों का सांकेतिक एवं शांति पूर्ण प्रदर्शन था। लेकिन ग्रामीणों ने साफ किया कि यदि इस समस्या का स्थाई समाधान नहीं हुआ, यहाँ पर पुल निर्माण या सड़क निर्माण न हुआ तो वो लोग एक बड़े आंदोलन को शुरू करने को मजबूर होंगे।

प्रधान कोमल ने बताया कि गुलरिया ढांक बड़े अर्से से क्षेत्र के लिए बड़ी समस्या बनकर उभरी है और कई बार यहाँ पहाड़ी दरकने से समस्या होती रही है। इस बार तो सारी सड़क ही इसकी चपेट में आ गई है। जिससे लगभग 6 पंचायतों के हजारों लोग प्रभावित हो रहे हैं। एक मशीन यहाँ भेजी गई है जो काम कर रही है। वैकल्पिक मार्ग नदी से बनाया गया है लेकिन वो भी खतरे वाला है। इसलिए सभी ग्रामीण इसका स्थाई हल चाहते हैं। उन्होंने कहा कि चाहे यहाँ पुल बनाया जाए और चाहे सुरक्षित सड़क निर्माण किया जाए। वो लोग भी वोटर हैं उनका भी ध्यान रखा जाए। अन्यथा उन्हें बड़े आन्दोलन करना पड़ेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

Share this story