नाहन विधानसभा के मंडलांहा में  70 लाख रुपये की लागत से तैयार सड़क पर पहली बार चली  बस 

WhatsApp Channel Join Now
नाहन विधानसभा के मंडलांहा में  70 लाख रुपये की लागत से तैयार सड़क पर पहली बार चली  बस 


नाहन विधानसभा के मंडलांहा में  70 लाख रुपये की लागत से तैयार सड़क पर पहली बार चली  बस 


नाहन, 17 अप्रैल (हि.स.)। नाहन विधानसभा क्षेत्र के मंडलांहा क्षेत्र के लिए आज का दिन ऐतिहासिक रहा, जब लगभग 3 किलोमीटर लंबी सड़क का विधिवत उद्घाटन किया गया। करीब 70 लाख रुपये की लागत से तैयार इस सड़क पर आज पहली बार परिवहन की बस भी चलाई गई, जिसमें स्वयं विधायक अजय सोलंकी ने सफर कर लोगों के साथ इस खुशी को साझा किया। इसके साथ ही मंडलांहा से डगजार तक बनने वाली लगभग 80 लाख रुपये की लागत वाली सड़क का शिलान्यास भी किया गया, जिससे क्षेत्र के लोगों को आने वाले समय में बेहतर कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा।

विधायक नाहन अजय सोलंकी ने बताया कि विकास केवल घोषणाओं से नहीं, बल्कि धरातल पर उतरते कार्यों से नजर आता है। उन्होंने सहज शब्दों में कहा कि कुछ लोग आज भी शब्दों की राजनीति में उलझे हुए हैं, जबकि वर्तमान प्रयास सीधे जनता की जरूरतों को पूरा करने पर केंद्रित हैं। विकास कार्यों की इसी कड़ी में काटल से बाया मंडलांहा होते हुए माहीपुर मुख्य सड़क तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत लगभग 12.50 लाख रुपये की राशि स्वीकृत हो चुकी है। इस कार्य का टेंडर भी शीघ्र जारी किया जाएगा, जिससे ग्रामीण क्षेत्र को और अधिक मजबूती मिलेगी।

इस अवसर पर संबोधन के दौरान विधायक ने कहा कि विकास केवल घोषणाओं से नहीं, बल्कि धरातल पर उतरते कार्यों से नजर आता है। उन्होंने सहज शब्दों में कहा कि कुछ लोग आज भी शब्दों की राजनीति में उलझे हुए हैं, जबकि वर्तमान प्रयास सीधे जनता की जरूरतों को पूरा करने पर केंद्रित हैं।

उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य बिना शोर-शराबे के काम करना है, ताकि आमजन को वास्तविक लाभ मिल सके। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश में पारदर्शिता और विकास की एक नई कार्य संस्कृति स्थापित हो रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

Share this story