मलबा हटने के बाद कुल्लू मण्डी मार्ग बहाल, सिंगल लेन से लग रहा लंबा जाम

WhatsApp Channel Join Now

कुल्लू, 11 अगस्त (हि.स.)। मंगलवार

सुबह के समय मंडी और कुल्लू के बीच का सड़क मार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध रहा। कुल्लू-पंडोह-मंडी मार्ग के साथ-साथ वैकल्पिक मार्ग भी बंद रहे। हालांकि, प्रशासन द्वारा सड़क मार्ग से मलबा हटा दिया गया है और वाहनों की आवाजाही को दोबारा शुरू कर दिया गया है।

एनएच-21 (मंडी-कुल्लू रोड) को यातायात के लिए खोल दिया गया है, लेकिन झालोगी, दवाड़ा और हनोगी सुरंग के पास सड़क सिंगल लेन है। कमांद के रास्ते मंडी से कुल्लू जाने वाला वैकल्पिक मार्ग भी अवरुद्ध चल रहा है।

सिंगल लेन होने के कारण वाहनों की आवाजाही अत्यधिक धीमी गति से हो रही है, जिस कारण मार्ग पर लगातार जाम की स्थिति बनी हुई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जसपाल सिंह

Share this story