सिरमौर में कार और बाइक की टक्कर, तीन घायल
नाहन, 15 अगस्त (हि.स.)। सिरमौर जिला के श्री रेणुका जी में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 3 लोग घायल हो गए हैं। हादसा बेडोन चौक के पास हुआ। पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस से प्राप्त 14 अगस्त को ददाहू निवासी सचिन कुमार अपनी कार में रेणुका जी जा रहे थे। बेडोन चौक से 100 मीटर आगे रेणुका जी की ओर से आ रही हरियाणा नंबर की मोटरसाइकिल HR02BB-7844 ने गलत दिशा में तेज रफ्तार से आकर कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार अभय प्रताप, मान सिंह और साची देवी घायल हो गए।
पुलिस ने शिकायतकर्ता सचिन कुमार के बयान पर मोटरसाइकिल चालक अभय प्रताप के खिलाफ तेज रफ्तार, लापरवाही और गलत दिशा में वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है। मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

