रेणुका मेले में बस की चपेट में आया व्यक्ति, टांग पर चढ़ा पहिया, मामला दर्ज

WhatsApp Channel Join Now

नाहन, 26 नवंबर (हि.स.)। रेणुका मेले के दौरान ददाहू बस स्टैंड पर सीट पाने की आपाधापी में एक व्यक्ति हादसे का शिकार हो गया। इस दौरान एचआरटीसी बस का अगला पहिया उसकी बाईं टांग पर चढ़ गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार गांव लुधियाणा, डाकघर अंधेरी, तहसील संगड़ाह निवासी राम लाल ने 25 नवंबर को पुलिस थाना रेणुकाजी में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायतकर्ता के मुताबिक, वह 24 नवंबर को रेणुका मेले में आया था। शाम करीब 7:15 बजे नाहन-अंधेरी रूट की बस ददाहू बस स्टैंड पहुंची। बस को देखकर सीट पाने के लिए वहां खड़ी सवारियां उसकी ओर दौड़ पड़ीं। शिकायतकर्ता भी सीट रोकने के लिए बस की तरफ जा रहा था।

इसी दौरान एचआरटीसी बस के चालक राजेश ने भीड़ के बावजूद बस नहीं रोकी और धीमी गति से आगे बढ़ाता रहा। इसी बीच धक्का लगने से राम लाल नीचे गिर गया और बस का कंडक्टर साइड वाला अगला पहिया उसकी बाईं टांग पर चढ़ गया।

पुलिस ने चालक राजेश के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

783798 Articles

Share this story