बस ने सड़क क्रास कर रहे व्यक्ति को मारी टक्कर

WhatsApp Channel Join Now

नाहन, 16 अगस्त (हि.स.)। पुलिस थाना पांवटा साहिब के अंतर्गत ब्राईटन होटल के पास शुक्रवार को बस की टक्कर से एक पैदल व्यक्ति घायल हो गया।जानकारी के अनुसार दिनांक 15 अगस्त को दिन के समय मंथन सुखीजा पुत्र गुलशन कुमार, निवासी मेन बाजार वार्ड-7 पांवटा साहिब मोगीनंद से अपने दोस्त के घर से बाइक पर घर लौट रहा था। इसी दौरान ब्राईटन होटल के पास चंडीगढ़ से देहरादून जा रही चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट बस ने सड़क क्रास कर रहे एक व्यक्ति को टक्कर मार दी।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायल व्यक्ति को रिक्शा में बैठाकर अस्पताल में इलाज के लिए भेजा। बस चालक ने अपना नाम राजेन्द्र सिंह बताया। पुलिस ने शिकायतकर्ता मंथन सुखीजा के बयान पर बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी अन्वेषण शुरू कर दिया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

Share this story