सडक हादेस में 26 वर्षीय युवक की मौत

WhatsApp Channel Join Now
सडक हादेस में 26 वर्षीय युवक की मौत


नाहन, 28 अक्टूबर (हि.स.)। पांवटा साहिब-शिलाई सड़क पर बुधवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार 26 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके साथ सवार 18 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।हादसा उस समय हुआ, जब बाइक पीछे से एक पिकअप वाहन से टकरा गई। घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में सिविल अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया है।

मृतक की पहचान विकेश (26) पुत्र रंगीलाल निवासी मालगी, राजबन के रूप में हुई है, जबकि घायल गौरव (18) निवासी सिरमौरी ताल बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार हादसा किशनकोट के पास राजबन क्षेत्र में हुआ। बताया जा रहा है कि बाइक की रफ्तार तेज थी। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होकर आगे चल रही पिकअप से पीछे की ओर टकरा गई।

दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। हादसे में विकेश की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि घायल गौरव को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू की।हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों और इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र सिंह ठाकुर ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

768414 Articles

Share this story