सुगंधित फसलों से अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचने की राह पर आरके एरोमैटिक्स

WhatsApp Channel Join Now
सुगंधित फसलों से अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचने की राह पर आरके एरोमैटिक्स


सुगंधित फसलों से अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचने की राह पर आरके एरोमैटिक्स


सुगंधित फसलों से अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचने की राह पर आरके एरोमैटिक्स


मंडी, 24 नवंबर (हि.स.)। मंडी जिला के बल्ह उपमंडल के लूणापानी निवासी राजेश गुलेरिया ने सुगंधित पौधों और स्थानीय प्राकृतिक संसाधनों में छिपी संभावनाओं को पहचानते हुए उद्यमिता के क्षेत्र में नई पहल की है। सुक्खू सरकार के प्रोत्साहन एवं आर्थिक सहयोग से लगभग सवा करोड़ रुपए की लागत से ‘आरके एरोमैटिक्स’ नाम से आवश्यक तेल निष्कर्षण एवं प्रसंस्करण इकाई स्थापित कर उन्होंने स्वावलंबन की दिशा में कदम बढ़ाया है। उद्यान विभाग की एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना का लाभ उठाकर स्वरोजगार की दिशा में यह पहल की गई है।

राजेश गुलेरिया के बेटे दीक्षांत ने बताया कि आरके एरोमेटिक के माध्यम से लगभग 1.18 करोड़ रुपए की लागत से सेकेंडरी प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित की गई है। इस यूनिट में डिस्टिलेशन सहित विभिन्न आधुनिक मशीनरी स्थापित की गई हैं।

वर्ष 2024-25 में उद्यान विभाग के बल्ह कार्यालय में राजेश ने इस यूनिट की स्थापना के लिए आवेदन किया। परियोजना में मशीनरी की लागत पर सरकार की ओर से 50 प्रतिशत उपदान दिया जा रहा है। सामान्य आर्थिक पृष्ठभूमि से आने वाले युवाओं के लिए इतनी महंगी मशीनरी लगाकर अपना उद्योग स्थापित करना शायद आसान नहीं होता, लेकिन योजना के तहत सरकार से मिली मिली लगभग 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता से ही यह संभव हो पाया है।

राजेश गुलेरिया ने वर्ष 2025-26 में पुष्प क्रांति योजना के तहत जी.बी. पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान, मौहल, कुल्लू में पांच दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण के दौरान सुगंधित पौधों, आवश्यक तेल निष्कर्षण, प्रसंस्करण एवं मूल्य संवर्धन की व्यावहारिक जानकारी हासिल की।

राजेश गुलेरिया बताते हैं कि यहां तैयार आवश्यक तेलों का विपणन घरेलू बाजार में करने के अलावा विदेशों में निर्यात भी किया जाएगा। हिमाचल में उपलब्ध सुगंधित पौधों और प्राकृतिक संसाधनों का मूल्य संवर्धन कर उन्हें अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाना उनका प्रमुख उद्देश्य है।

विषयवाद विशेषज्ञ उद्यान सुंदरनगर डॉ. राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि इकाई में आधुनिक प्रसंस्करण मशीनरी के साथ गैस क्रोमैटोग्राफी आधारित गुणवत्ता विश्लेषण सुविधा भी उपलब्ध होगी। इससे आवश्यक तेलों की गुणवत्ता का वैज्ञानिक तरीके से विश्लेषण किया जा सकेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

782440 Articles

Share this story