राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी 25 फरवरी से सिरमौर जिला के दौरे पर

WhatsApp Channel Join Now

नाहन, 24 फ़रवरी (हि.स.)।राजस्व, उद्यान, जनजातीय विकास एवं लोक शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी 25 फरवरी से 28 फरवरी तक जिला सिरमौर के प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने देते हुए बताया कि राजस्व मंत्री 25 फरवरी को दोपहर बाद कालाअंब के मोगीनंद स्थित मशरूम यूनिट का निरीक्षण करेंगे। 26 फरवरी को उपायुक्त कार्यालय में वन अधिकार अधिनियम के कार्यान्वयन संबधी समीक्षा बैठक की अध्यक्षता तथा राजस्व मामलों की समीक्षा व आपदा 2023-2025 की समीक्षा करने के उपरांत दोपहर बाद बागथन में जैव नियंत्रण प्रयोगशाला की आधारशिला रखेंगे तथा फल पौध एवं प्रदर्शन केंद्र (पीसीडीओ) का निरीक्षण भी करेंगे ।

उन्होंने बताया कि राजस्व मंत्री 27 फरवरी को शिरूमाईला में फल पौध एवं प्रदर्शन केंद्र (पीसीडीओ) और एचपी शिवा क्लस्टर इकाइयां शिरूमाईला, डूंगीसेर तथा गौंत का निरीक्षण करेंगे। 28 फरवरी को राजगढ़ में पीसीडीओ तथा फ्रूट कैनिंग इकाई का दौरा करेंगे तथा स्थानीय किसानों से भी मिलेंगे

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

Share this story