राजस्व लोक अदालतों के माध्यम से जिला सिरमौर में 6107 नामांतरण मामलों का निपटारा

WhatsApp Channel Join Now
राजस्व लोक अदालतों के माध्यम से जिला सिरमौर में 6107 नामांतरण मामलों का निपटारा


नाहन, 21 अगस्त (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा लोगों के राजस्व संबंधी मामलों के शीघ्र एवं प्रभावी निपटारे के उद्देश्य से प्रदेश भर में राजस्व लोक अदालतों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला सिरमौर में भी राजस्व लोक अदालतों का सफलतापूर्वक आयोजन किया जा रहा है, जिसके माध्यम से लंबित राजस्व मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा सुनिश्चित किया जा रहा है।

गत एक वर्ष जुलाई 2025 से जुलाई 2026 तक जिला सिरमौर में आयोजित राजस्व लोक अदालतों के माध्यम से कुल 6107 नामांतरण, 22 बंटवारा तथा 102 सीमांकन मामलों का निपटारा किया गया है। तहसील एवं उप.तहसील स्तर पर किए गए निपटारे के आंकड़ों के अनुसार नाहन में 776 ददाहू में 434 नौहरा में 309, कमरऊ में 176 रोनहाट में 177 शिलाई में 315 रेणुका जी में 136 हरिपुरधार में 129 पांवटा साहिब में 1656 राजगढ़ में 521 पझौता में 247 पछाद में 539 नारग में 245 तथा माजरा में 447 नामांतरण मामलों का निपटारा किया गया।

जिला प्रशासन द्वारा राजस्व लोक अदालतों की इस पहल को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए संबंधित राजस्व अधिकारियों को लंबित मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

Share this story