जेई (सिविल) भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित, 149 उम्मीदवारों का चयन

WhatsApp Channel Join Now


हमीरपुर, 30 अक्टूबर (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने जेई (सिविल) के 149 पदों को भरने के लिए पोस्ट कोड-26016 के तहत आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच के बाद अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है।

आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि इन पदों के लिए कुल 8192 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 6726 उम्मीदवारों ने कंप्यूटर आधारित परीक्षा दी थी और इस परीक्षा में 372 उम्मीदवारों का चयन दस्तावेजों की जांच के लिए किया गया था। 15 से 17 अक्तूबर तक दस्तावेजों की जांच के बाद 149 उम्मीदवारों का चयन किया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील शुक्ला

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

769592 Articles

Share this story