नाहन के  जलमूषा खड्ड में फंसे 4 परिवारों के 25 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला

WhatsApp Channel Join Now
नाहन के  जलमूषा खड्ड में फंसे 4 परिवारों के 25 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला


नाहन के  जलमूषा खड्ड में फंसे 4 परिवारों के 25 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला


नाहन, 04 अगस्त (हि.स.)।

भारी बारिश के कारण सोमवार को नाहन के कटासन के पास जलमूषा खड्ड में अचानक पानी बढ़ जाने से फंसे 4 गुर्जर परिवारों के 25 लोगों को पुलिस, होमगार्ड और फायर ब्रिगेड की टीम ने सुरक्षित निकाल लिया।

जानकारी के अनुसार मंगलवार को सदर नाहन को भूपेन्द्र कुमार ने सूचना दी कि कटासन के समीप जलमूषा खड्ड में पानी अचानक बढ़ने से करीब 25 लोग नदी के बीच फंस गए हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

बचाव अभियान में फायर ब्रिगेड की टीम और तहसीलदार पांवटा साहिब भी मौजूद रहे। स्थिति को देखते हुए एनडीआरएफ की टीम को भी स्टैंडबाय पर रखा गया।पुलिस और होमगार्ड की टीमों ने करीब 3 घंटे तक चला जोखिम भरा बचाव अभियान चलाया। जलस्तर में थोड़ी कमी आने पर जवानों ने तत्परता दिखाते हुए सभी को सुरक्षित बाहर निकाला।

नदी से निकाले गए लोगों में 6 माह की बच्ची इकरा से लेकर 45 वर्षीय भुरा और नानकी तक शामिल हैं।पुलिस ने बताया कि यह पूरा अभियान बिना किसी जनहानि के सफल रहा और क्षेत्र में स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

Share this story