रेणुका बांध विस्थापित परेशान ,वन भूमि पर रहने वाले लोगों को लेंड लैस और हाउस लैस की सूची में डालने की मांग

WhatsApp Channel Join Now
रेणुका बांध विस्थापित परेशान ,वन भूमि पर रहने वाले लोगों को लेंड लैस और हाउस लैस की सूची में डालने की मांग


नाहन, 08 जुलाई (हि.स.)। सिरमौर जिला में बनने वाले रेणुका बांध विस्थापित लगातार अपनी मांगों और समस्याओं को लेकर संघर्ष कर रहे हैं । एक बार फिर रेणुका बांध विस्थापित प्रबंध निदेशक से मिलें और उन्हें विस्थापितों को आ रही समस्याओं से अवगत करवाया।

रेणुका बांध विस्थापित संघर्ष समिति के योगी ठाकुर ने बताया कि रेणुका बांध का कार्य शुरू हो रहा है लेकिन यहां से विस्थापित होने वाले लोगों की समस्याएं आज भी ज्यों की त्यों बनी है । उन्होंने कहा कि वन भूमि में रहने वाले लोगों को रेणुका बांध प्रबंधन लैंडलेस की सूची में शामिल नहीं कर रहा है। जिसके चलते जहां उनका विस्थापन हो रहा है तो वहीं उन्हें कोई भी लाभ नहीं मिल रहा है । उन्होंने प्रबंध निदेशक से वन भूमि पर रहने वाले लोगों को हाउसलेस लैंडलेस की सूची में शामिल करने की गुहार लगाई है।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि रेणुका बांध बनने के बाद गिरीपार जाने के लिए आने वाली समस्या को देखते हुए यहां एक पुल निर्माण बेहद जरूरी है जिसको लेकर निदेशक को अवगत करवाया गया है । उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त 2004 और 2005 में रेणुका बांध के अधीन आने वाली जमीन को छोड़कर अन्य स्थानों पर बसे लोगों को परिवार रजिस्टर की नकल नहीं मिल पा रही है जिसके चलते उन्हें रेणुका बांध विस्थापित होने का कोई लाभ नहीं मिल रहा है उन्होंने बताया कि इन सभी समस्याओं को प्रबंध निदेशक के समक्ष उठाया गया है और जल्द समाधान की गुहार लगाई गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

Share this story