हीरानगर के चिल्ड्रन पार्क में 23 को सफाई अभियान चलाएगी रैडक्रॉस सोसाइटी

WhatsApp Channel Join Now

हमीरपुर, 18 मई (हि.स.)। जिला रैडक्रॉस सोसाइटी 23 मई को हीरानगर के चिल्ड्रन पार्क में सफाई अभियान चलाएगी। एडीसी एवं जिला रैडक्रॉस सोसाइटी के उपाध्यक्ष अभिषेक गर्ग ने बताया कि सुबह 9 बजे आरंभ होने वाले इस सफाई अभियान में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, स्वयंसेवी संस्थाओं के कार्यकर्ता, अन्य संगठनों के कार्यकर्ता और आम नागरिक भाग लेकर श्रमदान करेंगे।

एडीसी ने हमीरपुरवासियों से इस सफाई अभियान में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विशाल राणा

Share this story