जल शक्ति विभाग में होगी जूनियर ड्राफ्ट्समैन की बैचवाइज भर्ती

WhatsApp Channel Join Now

हमीरपुर, 15 सितंबर (हि.स.)। जल शक्ति विभाग में जूनियर ड्राफ्ट्समैन (सिविल) के 7 पद बैचवाइज भर्ती के आधार पर भरे जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इस भर्ती में सामान्य वर्ग के 3 पद और सामान्य (आईआरडीपी), सामान्य (ईडब्ल्यूएस), एससी तथा एससी (बीपीएल) का एक-एक पद भरा जाएगा। इस भर्ती प्रक्रिया में अभी तक के ताजा बैच के अभ्यर्थी भी भाग ले सकते हैं।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि बैचवाइज भर्ती में भाग लेने के लिए रोजगार कार्यालय में पंजीकरण आवश्यक है। उन्होंने जिला के पात्र अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अपने नाम नजदीकी रोजगार कार्यालय की लिस्ट में जरूर देखें और लिस्ट में नाम न होने की स्थिति में 18 सितंबर से पहले विभाग की वेबसाइट ईईएमआईएस.एचपी.एनआईसी.इन eemis.hp.nic.in पर अपना ऑनलाइन पंजीकरण सुनिश्चित करें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुनील शुक्ला

Share this story