युवा पीढ़ी को नशे की बुराई से दूर रहने का आह्वान करेगी रविदास सभा

WhatsApp Channel Join Now
युवा पीढ़ी को नशे की बुराई से दूर रहने का आह्वान करेगी रविदास सभा


युवा पीढ़ी को नशे की बुराई से दूर रहने का आह्वान करेगी रविदास सभा


मंडी, 30 अगस्त (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश श्री गुरु रविदास महासभा जिला मंडी इकाई द्वारा गांव बटाहन में बैठक का आयोजन किया गया। वहां के स्थानीय गुरु रविदास कमेटी के पदाधिकारी और समस्त गांव वासियों के साथ साथ बच्चों ने भी बढ़चढ़ कर अपनी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। स्थानीय लोगों के साथ-साथ बच्चों को सत्संग से जोड़ने का प्रयास तथा इन लाइन अमृतवाणी पाठशाला से जोड़ने का भी आह्वान किया गया। जिससे आने वाली पीढ़ी युवा बच्चों को नशे से दूर रखा जा सके। क्योंकि आजकल युवा बच्चे चिट्टा का नशा की ऐसी लत लगी हुई जो एक बार चिट्टे की चपेट आ गया वे बाहर नहीं निकल पाते । इसलिए आज की बैठक में नशे से दूर रहने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया। इसके साथ-साथ शिक्षा के लिए लोगों और बच्चों को जुड़ने का आह्वान किया गया।

स्थानीय कमेटी के प्रधान दीनानाथ ,उप प्रधान देवीय राम देवेंद्र समस्त कमेटी पदाधिकारियों ने अपनी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। बैठक में प्रांतीय उपाध्यक्ष, तारा चंद व सीमा कुमारी,ज्ञान चंद चौहान प्रांतीय वित सचिव, पूर्ण प्रकाश भारद्वाज संरक्षक, भगत राम जिला महासचिव, राम लाल शास्त्री अध्यक्ष बल्ह , बेली राम महासचिव बल्ह उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

Share this story