अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में रस्साकस्सी प्रतियोगिता का आयोजन

WhatsApp Channel Join Now
अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव में रस्साकस्सी प्रतियोगिता का आयोजन


मंडी, 21 फ़रवरी (हि.स.)। अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव 2026 के अंतर्गत रस्साकस्सी प्रतियोगिता का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। प्रतियोगिता में जिला मंडी के 8 महिला मंडलों की टीमों ने भाग लेकर खेल भावना का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला महिला मंडल सदयाणा और महिला मंडल चच्योट के मध्य खेला गया। रोमांचक मुकाबले में महिला मंडल चच्योट की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की।

इस अवसर पर डीएसपी, तीसरी बटालियन पंडोह अजय कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता एवं उपविजेता टीमों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं महिलाओं में आत्मविश्वास, टीम भावना और शारीरिक सुदृढ़ता को बढ़ावा देती हैं। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने उपस्थित होकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। आयोजन समिति द्वारा विजेता एवं उपविजेता टीमों को सम्मानित किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

Share this story