महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए आरएएमपी परियोजना के तहत कार्यशाला आयोजित

WhatsApp Channel Join Now
महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए आरएएमपी परियोजना के तहत कार्यशाला आयोजित


मंडी, 27 नवंबर (हि.स.)। आरएएमपी परियोजना के अंतर्गत खंड विकास अधिकारी कार्यालय सुंदरनगर में स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) से जुड़ी महिलाओं के लिए एक दिवसीय उत्पाद डिजाइन एवं विकास प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी 15 महिलाओं ने भाग लिया। इस अवसर पर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के प्रधानाचार्य मनोहर लाल ने प्रशिक्षक के रूप में महिलाओं को विभिन्न उत्पादों की तैयारी, डिजाइन, विकास, गुणवत्ता सुधार, आकर्षक पैकेजिंग तथा उत्पादों के मूल्य संवर्धन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।

उन्होंने महिलाओं को पारंपरिक खाद्य उत्पादों को बेहतर स्वरूप प्रदान कर उन्हें बाजार की मांग के अनुरूप विकसित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि कौशल विकास एवं उत्पादों की गुणवत्ता में सुधार के माध्यम से महिलाएं स्वरोजगार और उद्यमिता के नए अवसर तलाश सकती हैं। कार्यशाला में ईओ (उद्योग) भी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के समापन अवसर पर सभी 15 प्रतिभागी महिलाओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

784272 Articles

Share this story