श्री राम नवमी को लेकर प्राचीन श्री राम मंदिर में राम कथा का आयोजन

WhatsApp Channel Join Now
श्री राम नवमी को लेकर प्राचीन श्री राम मंदिर में राम कथा का आयोजन


नाहन, 25 मार्च (हि.स.)। सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन के साथ लगते गांव रामा में पहले नवरात्र से प्राचीन श्री राम मंदिर में राम कथा का आयोजन किया जा रहा है। इस राम कथा का कल राम नवमी को समापन होगा। श्री राम कथा सुनने को यहाँ बड़ी बड़ी दूर दूर ग्रामीण क्षेत्रों से लोग पहुंच रहे हैं और कथा का श्रवण कर रहे हैं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल भी बुधवार को रामा गांव पहुंचे जहां उनका स्वागत किया गया। उन्होंने मंदिर में माथा टेका और राम कथा में भी भाग लिया।

इस अवसर पर डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम सभी की श्रद्धा और आस्था का केन्द्र है। श्री राम नवमी पर जो कथा चल रही है उससे भी हमें भगवान राम के बारे में और अधिक जानकारी मिल रही है। यहां पर बहुत भव्य आयोजन किया गया है। उन्होंने समस्त लोगों को भगवान श्री राम के जीवन से शिक्षा लेने का अनुरोध किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

Share this story