प्रदेश में नशे और खासकर चिट्ठे के खिलाफ नाहन में सुबह निकाली गई जागरूकता रैली

WhatsApp Channel Join Now

नाहन, 26 जून (हि.स.)। प्रदेश में युवाओं में बढ़ते नशे के प्रचलन और खास तौर पर चिट्ठे जैसे नशे के खिलाफ अब सामाजिक संगठन आगे आने लगे हैं और विभिन्न माध्यमों से समाज को इस नशे के खिलाफ जागरूक करने में लगे हुए हैं। इसी कड़ी में आज सुबह आदर्श संस्था ने नाहन नगर में सुबह एक जागरूकता रैली का आयोजन किया। इसमें बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों ने भाग लिया।यह रैली पूरे शहर में घूमकर नशे के खिलाफ नारे लगाते हुए और स्लोगन के पोस्टरों के साथ जागरूक करेगी।

संस्था के संस्थापक अमरजीत सिंह परमार ने बताया कि बड़ी चिन्ता की बात है कि प्रदेश में नशे का प्रचलन लगातार बढ़ रहा है और खास तौर पर चिट्ठे की चपेट में युवा वर्ग आ रहा है। इसी विषय को लेकर यह जन जागरण शुरू किया गया है ताकि समाज जागे और सभी लोग नशे के खिलाफ मुहिम से जुड़े। उन्होंने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य प्रदेश को नशा मुक्त बनाना है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

Share this story