राजा हरी सेन स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता: साईलेंट किलर और आईआईटी ने जीते अपने मैच

WhatsApp Channel Join Now
राजा हरी सेन स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता: साईलेंट किलर और आईआईटी ने जीते अपने मैच


मंडी, 18 अप्रैल (हि.स.)। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ मंडी के सौजन्य से एमएलएसएम कॉलेज में करवाई जा रही राजा हरी सेन स्मारक प्रतियोगिता में साईलेंट किलर इलेवन व महादेव इलेवन के बीच खेला गया जिसमें साईलेंट किलर की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुक्सान पर 220 रन बनाए। जिसमे रवि शर्मा ने नाबाद 88 रन बनाए, गौरव शर्मा ने 66 रन बनाए। महादेव इलेवन की तरफ से गेंदबाजी करते हुए ईशान ने तीन विकेट ,बंटी ने दो विकेट, और युगल ने एक विकेट लिया।

जबाब में महादेव इलेवन की पूरी टीम 143 रन बनाकर आलआउट हो गई। जिसमें शिल्पी ने 25 रन , रवि डोगरा ने 24 रन , विशाल ने 17 रन बनाए। साईलेंट किलर की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अश्वनी ने दो विकेट ,दिनेश ने दो विकेट, रवि, नवीन, मनोज, और मनीष ने क्रमशः एक-एक विकेट लिया। इस प्रकार साइलेंट किलर ने 77 रनों से मैच जीत लिया दूसरा मैच आई0 आई0 टी0 कमांद व हिमालयन हॉक के बीच खेला गया जिसमें हिमालयन हॉक के कप्तान ताहिर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 20 ओवर में 8 विकट के नुकसान पर 150 रन बनाएं। जिसमें मनीष सैनी ने 35 रन ,ताहिर ने 22 रन ,संजीव ने 20 रन नरेंद्र ने 16 रन का योगदान दिया।

आईआईटी कमांद की टीम की तरफ से गेंदबाजी करते हुए आदित्य, अभिषेक, और आयुष ने क्रमशः दो-दो विकेट लिए। जबकि विशेष ने एक विकेट ली। एक खिलाड़ी रन आउट हुआ। जवाब में आईआईटी कामांद की टीम ने चार विकेट के नुक्सान पर 151 रन बनाकर छह विकेट से जीत दर्ज की। जिसमें अक्षय ने 20 रन आयुष निगम ने 64 रन, सुबीर कुमावत ने 32 रन हिमालयन हॉक की तरफ से गेंदबाजी करते हुए, सफीक, दलीप, ताहिर और भानु शर्मा ने क्रमशः एक-एक विकेट लिया । वहीं संजय कुमार ने दो विकेट लिए। सोमवार को बल्ह इलेवन व सुकेत इलेवन की बीच पहला मैच और दूसरा मैच डेहर इलेवन व डीबीए सुपर किंग के बीच मैच खेला जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

Share this story