राजा हरी सेन स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता: महादेव इलेवन और चामुंडा स्पोर्ट्स कुल्लू ने जीते अपने मैच

WhatsApp Channel Join Now
राजा हरी सेन स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता: महादेव इलेवन और चामुंडा स्पोर्ट्स कुल्लू ने जीते अपने मैच


मंडी, 16 अप्रैल (हि.स.)। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ मंडी के सौजन्य से करवाई जा रही एमएलएसएम कॉलेज में करवाई जा रही राजा हरी सेन स्मारक क्रिकेट प्रतियोगिता में जोगिन्दरनगर अकादमी व महादेव इलेवन के बीच खेला गया। इस मैच में मुख्यातिथि ओलपिंक बॉक्सर आशीष चौधरी ने खिलाड़ियों से परिचय किया उनके साथ क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय राणा भी उपस्थित रहे।

इस मैच में जोगिन्दरनगर अकादमी की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 84 रन बनाए जिसमें मोहित गुरंग ने 30 रन,निखिल और इजार ने क्रमश 13 ,13 रन का योगदान दिया। महादेव इलेवन की तरफ से गेंदबाजी करते हुए बंटी ने 3 विकट लक्की सकलानी ने 3 विकट व रवि ने 2 विकट युगल व मनवीर ने क्रमशः एक एक विकेट लिया।जबाब में महादेव इलेवन ने एक विकेट के नुक्सान पर 85 रन बना लिए।जिसमे विशाल ने 38 रन,और लक्की सकलानी ने 30 रन बनाए ।

जोगिन्दरनगर अकादमी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए एकमात्र विकट विहान ने ली। महादेव इलेवन ने 9 विकट से मैच जीत लिया। दूसरा मैच शक्ति युवा गुटकर व चामुंडा स्पोर्ट्स कुल्लु के बीच मे खेला गया जिसमें चामुंडा स्पोर्ट्स कुल्लु की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकट के नुकसान पर 193 रन बनाये । जिसमें सुनील ने 54 रन बनाएं, लक्ष्मण ठाकुर ने 35 रन बनाए ,खुमन्त ने 25 रन बनाए मुकल ठाकुर ने 24 रन बनाए ।

युवा शक्ति गुटकर की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अमित ने 3 विकट कपि और राहुल ठाकुर ने क्रमशः दो दो विकेट लिये जबाब में युवा शक्ति गुटकर की पूरी टीम 175 रन बनाकर आलआउट हो गयी। जिसमे अंतराष्ट्रीय खिलाड़ी राघव धवन ने 67 रन कपिल ने 32 रन, अमित ने 19 रन व राहुल ने 26 रन चामुंडा स्पोर्ट्स कुल्लू की टीम की तरफ से गेंदबाजी करते हुए लक्ष्मण ठाकुर ने 3 विकट खुमन्त ने 2 विकट चंदन ने 2 विकट गौरव नेगी ने 2 विकट व सुनील ने एक विकट लिया। इस प्रकार चामुंडा स्पोर्ट्स कुल्लू की टीम ने 18 रन से मैच जीत लिया

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

Share this story