मंडी में झमाझम बारिश से सुहावना हुआ मौसम

WhatsApp Channel Join Now
मंडी में झमाझम बारिश से सुहावना हुआ मौसम


मंडी, 27 सितंबर (हि.स.)। मौसम विभाग की भविष्यवाणी मंडी को लेकर सही साबित हुई। रविवार दोपहर को बूंदाबांदी से जहां मौसम खुश्गवार हो गया, मंडी में आए सैंकड़ों देवी देवताओं के आगमन के बीच रिमझिम बारिश एक सुखद संयोग बना मगर शाम को झमाझम बारिश से मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया। गर्म हो गए मौसम में अचानक ठंड आ गई। कुछ देर खूब बादल बरसे और इतना बरसे की मंडी की सड़कें गंदे पानी की झीलें बन गई। बारिश का गंदा पानी नालियों से बाहर होकर सड़कों व गलियों में बहा।

मंडी के पुराने सुकेती पुल पर तो झील ही बन गई और इससे वाहनों व लोगों को गुजरना परेशानी का सबसे बन गया। बारिश से भले ही धान ,मक्का व घास की कटाई में जुटे किसानों को परेशानी आई मगर मौसम ने हल्की सी करवट ले ली।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मुरारी शर्मा

Share this story