सिरमौर बारिश से 2.55 लाख का नुकसान, 7 घर-गौशाला क्षतिग्रस्त, 8 सड़कें बंद

WhatsApp Channel Join Now

नाहन, 08 अगस्त (हि.स.)। जिला सिरमौर मे हो रही बारिश से आवासीय संपत्ति और सड़कों को नुकसान पहुंचा है। आपदा बुलेटिन और हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जिले में कुल 2 लाख 55 हजार रुपये का नुकसान आंका गया है। भारी बारिश से 4 कच्चे मकान और 3 गौशालाएं आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुई हैं।

हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जिले में 9 सड़कें बंद हुई थीं, जिनमें से सिर्फ 1 को बहाल किया गया है अभी भी 8सड़कें बंद हैं। इनमे से संगड़ाह-4, पांवटा साहिब-2, नाहन-1, राजगढ़-1 सड़क यातायात के लिए बंद है।

इसी तरह से जल शक्ति विभाग की 48 पेयजल योजनाएं और 7 सिंचाई योजनाएं 7 अगस्त से बाधित हैं जिन्हे चालू करने का कार्य चला हुआ है। राहत की बात है कि 8 अगस्त को किसी प्रकार की जनहानि या घायल होने की सूचना नहीं है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जितेंद्र ठाकुर

Share this story